घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

 रुड़की

घर में आए मेहमानों का सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लंढौरा निवासी अरशद के घर पर शबे बरात की रात में मेहमान आए हुए थे। रात के समय अज्ञात उसके घर में जा घुसा। उसने वहां पर रखे मेहमानों के दो कीमती मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, एटीएम कार्ड आदि चोरी कर लिया। परिवार के लोग नींद से जागे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चोरी के माल के साथ एक युवक शिकारपुर पुलिया के आसपास देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशेर निवासी मोहल्ला बाहरी किला लंढौरा बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *