राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला का किया औचक निरीक्षण

देहरादून

शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी एस. चंद्रा के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला का औचक निरीक्षण किया। बच्चों के साथ बातचीत कर उनकी मन की बातों को जाना, तत्पश्चात एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा की तैयारियों के सम्बंध में समझाया, पढ़ाई से संबंधित जानकारियों को बताया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही भोजन किया। बच्चों की उत्सुक्ता को देख कर विद्यालय को अधिक समय देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वामी ने बताया कि विद्यालय के बच्चे बहुत होशियार हैं तथा उनके अंदर सीखने की चाह भी काफी दिखाई दी, लेकिन विद्यालय की जर्जर हालत में देखकर काफी दुःख हुआ। शहर के मध्य स्थित उत्तराखण्ड राज्य के सबसे बड़े नगर निगम के महापौर एवं कैबिनेट मंत्री के निवास स्थान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हैं, परंतु कहां कैसे पेंच फंसा है समझ नहीं आया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जगह-जगह छत एवं दीवारों का प्लास्टर गिरने के कारण बच्चों को बैठना मुश्किल हो रखा है। विद्यालय स्थान की कमी नहीं है परंतु कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है बरसात में अंदर जाना ही मुशकिल हो जाता है, अंत में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत विस्थारक अक्षुण गायकवाड़ के माध्यम से प्राप्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन वृतांत पर आधारित पुस्तक अध्यापकों को भेंट की गई, जिससे बच्चों को समझाया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता उनियाल, अध्यापिका ऊषा थपलियाल, मीना बिष्ट एवं भोजनमाता रीमा देवी एवं मीना देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *