स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सागर सिंह राणा मार्ग का लोकार्पण
हरिद्वार
उत्तरी हरिद्वार स्थित दूधाधारी चौक से राणा निवास तक की सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सागर सिंह राणा के नाम पर रखा गया। जिसका लोकार्पण मेयर अनीता शर्मा तथा नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, नगर निगम की अधिशासी अभियंता रचना पायल, पार्षद अनिल मिश्रा, देवेश गौतम भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से भी सड़कों का नामकरण कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सेनानी परिवारों से सम्बन्धित जो भी कार्य रुके हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन के लिए शीघ्र ही भूमि का चयन करने का आश्वासन भी दिया। महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सागर सिंह राणा के पुत्र अर्जुन सिंह राणा ने आभार व्यक्त किया। लोकार्पण समारोह में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के करण सिंह राणा, श्यामसुंदर सचदेवा, सत्येंद्र बिष्ट, बलवीर सिंह, मुकेश त्यागी, सर्वना राणा, सुमन राणा, कोमल राणा, पूर्वा राणा, शगुन, दिव्या सिंह, सुरेंद्र बजाज तथा संतोष बजाज सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

