जैंती महाविद्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी
अल्मोड़ा
राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती के वाणिज्य संकाय विभाग की ओर से ग्राम समस्या एवं उनका समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने किया। संचालन डॉ. मनोज कुमार पंत एवं डॉ. प्रभदीप सिंह ने किया। यहां डॉ. राकेश बिष्ट, डॉ. योगेश सिंह, राकेश सिंह, नवेन्दु कार्की, गौरव आर्य, गौरव सिंह, पारस बिष्ट, गंगा बिष्ट, भावना धौनी आदि मौजूद रहे। गोष्ठी में समस्याओं से अवगत कराया एवं उनका समाधान के सुझाव दिए।

