लघु व्यापारी नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे

हरिद्वार

उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में मुख्य कार्यालय कंधारी धर्मशाला में लघु व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम के तहत लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थानों पर वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की मांग को दोहराया। बैठक में यह भी तय किया गया 17 मार्च को लघु व्यापार एसोसिएशन से जुड़े सभी लघु व्यापारी प्रतिनिधि संगठन अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जन समर्थन के साथ नगर आयुक्त को अपना मांग पत्र सौंपेंगे। बैठक में लालचंद गुप्ता, मोहनलाल, ओम प्रकाश, जय सिंह, भोला शंकर, विजय गुप्ता, चंदन सिंह रावत, बलवीर, कैलाश चौधरी, कुंदन, सुशांत, अनिल सैनी, पंडित मनीष शर्मा, प्रभात चौधरी, बिरेंदर सिंह, दिलीप गुप्ता, यामीन अंसारी, श्रीमती नम्रता सरकार, पुष्पा दास, सावित्री देवी, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *