विवाहिता ने दोस्त के संग मायके से नौ लाख के जेवरात उड़ाए

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र की एक विवाहिता मायके से नौ लाख के गहने लेकर दोस्त संग गायब हो गई। इस मामले में पीड़ित परिवार ने ज्वालापुर कोतवाली में दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। ज्वालापुर कोतवाली के अनुसार, अहबाबनगर की एक महिला ने तहरीर में बताया कि बेटी की शादी 2006 में चिराग निवासी गोरेगांव वेस्ट मुंबई के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले वर्ष भागीरथ पुत्र राजेश शर्मा निवासी राजीवनगर ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा हाल निवासी-दुर्गापुरा जयपुर राजस्थान बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। जब तक बेटी मायके में थी, उसने भगीरथ को घर पर ही ठहराया था। आरोप है कि इसी अवधि में उसके कमरे की अलमारी से नौ लाख के जेवर गायब हुए। पीड़ित परिवार को दोनों पर चोरी का शक है, क्योंकि उनके अलावा दूसरा कोई उस कमरे में नहीं जाता था। इधर, एसएसआई संतोष सेमवाल के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *