काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी का डाक्‍टर पति ने किया यौन उत्पीड़न

देहरादून

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न और उसके माता-पिता से मारपीट मामले में दून की एक डॉक्टर के पति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक, डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह एक महिला डॉक्टर के घर घरेलू काम करती है।
उन्होंने अपनी 12 साल की बेटी को खेलने के लिए डॉक्टर के घर छोड़ा था। आरोप है कि 24 मई को डॉक्टर के पति ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। तब बेटी ने कुछ नहीं बताया। वह उदास रहने लगी। पांच जून को उसने मां को बताया कि 24 मई को डॉक्टर के क्लीनिक पर जाने के बाद उनके पति ने अश्लील हरकतें कीं और बेडरूम में ले जाने लगा। नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। विरोध जताने जब बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंचे तो पति-पत्नी चिल्लाने लगे। आरोप है कि डॉक्टर का पति उनके पति को पीटने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, नेहरू कॉलोनी के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी शेखर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *