गुरुकुल विवि में इंडियन सांइस कांग्रेस एसोसिएशन की कान्फ्रेंस 19 मार्च को
हरिद्वार
इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के हरिद्वार चैप्टर की ओर से गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में 19 मार्च को एक कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुकुल विवि में आयोजित बैठक में इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन हरिद्वार चैप्टर समिति के प्रमुख प्रो. आरडीकौशिक ने आयोजन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के 108 वे अधिवेशन का शुभारंभ तीन जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में किया था। इस अवसर पर प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. सत्येन्द्र राजपूत, डॉ. ऋषि कुमार शुक्ला, डॉ. संजीव कुमार लाम्बा, डॉ. मनीला, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. अजय मलिक, डॉ. अजेन्द्र कुमार मौजूद थे।

