पछुवादून में पुलिस और सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया

विकासनगर

एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ ने पछुवादून के विभिन्न नगर और ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने का भी लोगों से अनुरोध किया।
एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ ने सेलाकुई से लेकर सहसपुर, हरबर्टपुर, डाकपत्थर, जीवनगढ़ होते हुए शिमला बाईपास रोड स्थित धर्मावाला, टिमली, सभावाला, बद्रीपुर आदि क्षेत्रों में सशस्त्र फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसएसपी देहरादून खंडूरी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बिना किसी भय के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया। कहा कि निश्चिंत होकर सभी लोग मतदान करें। कहा कि कोई प्रत्याशी या समर्थक किसी तरह का नाजायज दबाव डालता है या कोई प्रलोभन देता है तो पुलिस को सूचित करें, जिससे अनावश्यक चुनाव में हस्तक्षेत्र व बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च में एसपी क्राइम विशाखा भदाणे, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर वीडी उनियाल, इंस्पेक्टर विकासनगर रविंद्र शाह, एसओ सहसपुर विनोद सिंह राणा, एसओ सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी और तीनों थानों के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *