छात्र-छात्राओं ने रैली से किया मतदान को जागरूक

विकासनगर

पछुवादून के शिक्षण संस्थानों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सेवित क्षेत्र की जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्लोगन, पोस्टर, जनगीत के माध्यम से लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर के छात्र-छात्राओं ने सेवित बस्ती में रैली निकाली। बताया कि मतदान के बाद बनने वाली सरकार जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगी। लेकिन यह तभी संभव होगा जब हर वयस्क नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। मतदान के दौरान मतदाता को लालच में नहीं आना चाहिए। अपने मत का प्रयोग खुद के विवेक के आधार पर करना होगा। प्रधानाचार्य श्री वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही देश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हो रही हैं। रैली में दीपिका मेहरा, शिवानी, सोनिया, रोहन, आरिफ, गुलनाज, टीना नेगी, नैना, भूपेंद्र सिंह मेहरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *