दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पारा फिर 34 पार हिमाचल में बारिश-बर्फबारी
नई दिल्ली
आईएमडी के अनुसार इस हफ्ते 18 मार्च तक दिल्ली का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। विभाग के मुताबिक दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी से ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिये थे। वहीं अब मार्च में पारा और बढ़ गया है। वहीं 12 मार्च 2023 (रविवार) इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। इस दिन रिकॉर्ड तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यानी रविवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। लेकिन दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान ने 34.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचकर इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक इस हफ्ते 18 मार्च तक दिल्ली का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। विभाग के मुताबिक दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। हालांकि तामपान में कमी आने के बजाय न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।

