लोडर से दो मवेशी मुक्त कराएं, चालक पर केस दर्ज
रुड़की। लोडर ने पुलिस ने मवेशी बरामद किए है। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव थीथकी कवायदपुर निवासी सतीश शर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के बाहर एक लोडर में दो मवेशी है। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से मुक्त कराया गया। लोडर चालक मौके से फरार हो गया था। लोडर चालक छोटू पुत्र दयाराम निवासी गांव लाठर देवा शेख थाना झबरेड़ा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

