पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

रुड़की

पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत पांच लोगों का चालान काटा गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल की ओर से गठित टीम ने नगर के बाजारों का भ्रमण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। सफाई निरीक्षक जसबीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मेन बाजार, नेशनल हाईवे किला रोड और अन्य स्थानों पर अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *