अंकिता के विदेश मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी बनने से खुशी
पिथौरागढ़
गुरना क्षेत्र की तोली पाटा निवासी अंकिता भंडारी का विदेश मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी पद पर चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंकिता ने बताया कि वर्ष 2021 में कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में शामिल हुई। बीते दिनों परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां लीला भंडारी, गुरुजनों व अन्य लोगों को दिया है। उनकी मां पोस्टऑफिस में पोस्ट मास्टर पद पर कार्यरत हैं। राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट बताते हैं कि बचपन से ही मैधावी रही अंकिता की सफलता के पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है। पति के गुजर जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी बड़ी बेटी भी अर्धसैनिक बल में एक अधिकारी के तौर पर कार्यरत है। बसंत सहित कैप्टन उमेश फुलेरा, राजेश भट्ट अन्य लोगों ने अंकिता कको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

