एसएसबी ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवा बांटी
पिथौरागढ़
एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने जौलजीबी के दूतिबगड़ में स्वास्थ शिविर लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी लोगों की जांच कर उन्हें दवा बांटी। कार्यवाहक कमांडेट अजय पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां डॉ. छिरिंग दोरजे, सहायक कमांडेट प्रशांत भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी सहित अन्य जवान शामिल रहे।

