एसडीएम से की नाला बनवाने की मांग
रुड़की
निरंजनपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने शिकायत की कि लोनिवि भोगपुर रायसी रोड का चौड़ीकरण कर रहा है। गांव में सड़क की ऊंचाई नहीं बढ़ाने से पूरे गांव में और सड़क पर पानी भर गया है। उन्होंने एसडीएम से मिलकर बताया कि लोक निर्माण विभाग 21 किलोमीटर लंबे भोगपुर रायसी रोड का चौड़ीकरण करा रहा है। उन्होंने अपने गांव में सड़क की ऊंचाई बढ़ाने की मांग ठेकेदार से की थी। ठेकेदार ने हामी भरी लेकिन सड़क पहले की ऊंचाई पर ही बना दी। कहा कि पहले गांव के घरों का गंदा पानी दूसरी तरफ के तालाब में जाता था। सड़क गहरी होने से पानी वहां नहीं जा रहा है। यह पानी लोगों के घर के सामने और नवनिर्मित सड़क पर भर रहा है।

