कोविड टीकाकरण में 197.84 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.84 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक 197 करोड़ 84 लाख 80 हजार 015 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 लाख 09 हजार 776 टीके लगाए गए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 17,092 नये मामले सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 34 लाख 86 हजार 326 हो गयी है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.56 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.14 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14,684 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 28 लाख 51 हजार 590 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है।
देश में सक्रिय मामले आज 1,09,568 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.25 प्रतिशत हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में 4,12,570 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86.32 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *