परीक्षा में घपले के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

अल्मोड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भर दी है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारियों का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। सरकार से घोटाले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।इस मौके पर संगठन के प्रदेश सह मंत्री राजन जोशी ने कहा कि यूकेएसएसएससी में घोटाले मामले में प्रतिदिन नए-नए लोगों के नाम उजागर हो रहे है। भ्रष्टाचारियों की करतूतें उन युवाओं का भविष्य भी खतरे में डाल देती हैं जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया में ईमानदारी से सफलता पाई। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करा दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए। जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में संगठन के छात्रसंघ प्रमुख व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, नीरज बिष्ट, रोहन भोजक, ऋषि भाकुनी, भारतेंदु कांडपाल, राहुल कुमार, विवेक तिवारी, मोनू, भरत गड़िया, विजय शिंगवाल, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *