हर मोर्चे पर विफल रहा सरकार का पहला साल: कांग्रेस
हरिद्वार
सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने इसे हर मोर्चे पर विफल बताया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर राज्यवासियों को गर्व हो। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जिसकी वजह से पूरे देश में उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। उसमें अभी तक वीआईपी के नाम का खुलासा क्यों नहीं हो सका है? उन्होंने कहा कि जोशीमठ त्रासदी में अभी तक प्रभावित परिवारों के विस्थापन पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। ओलावृष्टि से हरिद्वार में हुए किसानों के भारी नुकसान पर प्रदेश सरकार अब तक चुप क्यों है।

