गुरुकुल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे गृहमंत्री
हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय का 113वां दीक्षान्त समारोह 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को उपाधियां और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षांत कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह (सांसद लोक सभा बागपत) करेंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विवि के पूर्व में सम्पन्न हुए दीक्षान्त समारोह में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विभिन्न शिक्षाविद् व उच्च कोटि के विद्वतजन प्रतिभाग कर चुकें हैं।

