पूर्व सीएम ने उत्तराखंड सरकार के अब तक के कार्यकाल को बताया निराशाजनक
देहरादून
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने कहा है कि केन्द्र सरकार के इशारे पर सूरत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कार्रवाई हुई है। विपक्ष के नेताओं को समाप्त करने की कुचेष्टा का कुकृत्य केन्द्र सरकार कर रही है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को बने हुए छह वर्ष हो गये है राज्य सरकार एक वर्ष का जश्न मना रही है, और 6 सालों में राज्य की सरकार विफल रही है। राज्य की सड़कों को लेकर लगातार चिंता व्यक्त की है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग में भी गढ्ढे ही गढ्ढे हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद सरकार के सर्वें में यह खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हुई दो साल की सजा को लेकर भी केंद्र सरकार पर कसा तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को फंसाने का केंद्र सरकार ने यह काम किया है और उत्तराखंड कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदाणी को फायदा पहुंचाने के लिए यह काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र की सुनियोजित षड़यंत्रपूर्ण तरीके से धज्जियां उडा रही है कांग्रेस न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनैतिक हत्या केन्द्र सरकार कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य के अंदर सरकार को बने छह वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है जबकि राज्य की धामी सरकार को एक साल के कार्यकाल को उत्सव के रूप में मना रही है। इस अवसर अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

