बास्केटबॉल में उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ ने अपने-अपने मैच जीते

देहरादून

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून के समन्वय से जिला खेल कार्यालय देहरादून द्वारा आयोजित सीनियर पुरूष राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन खेले गए मैच के परिणाम में आज का प्रथम मैच उधमसिंह नगर एवं चमोली के मध्य खेला गया, जिसमें उधमसिंह नगर ने चमोली की टीम को 76-34 से पराजित किया। उन्होंने बताया कि दूसरा मैच देहरादून तथा रूद्रप्रयाग के मध्य खेला गया, जिसमें देहरादून टीम ने रूद्रप्रयाग की टीम को 80-45 से हराया। तीसरा मैच हरिद्वार तथा पौड़ी के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार 71-64 से विजयी रहा। उन्होंने बताया कि चौथा मैच टिहरी तथा पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने टिहरी की टीम को 28-64 से पराजित किया। उन्होंने कहा कि पाँचवा मैच देहरादून ‘‘बी‘‘ तथा उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया, जिसमें देहरादून “बी” 63-55 से विजयी रही। इस अवसर पर सेमी फाईनल मैच में प्रतियोगिता का पहला सेमी फाईनल मैच देहरादून एवं देहरादून “बी” के मध्य खेला गया, जिसमें देहरादून 78-57 से विजयी होकर फाईनल में पहुँची। दूसरा सेमीफाईनल मैच हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें हरिद्वार की टीम ने 60-55 से मैच जीत कर फाईनल में प्रवेश किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *