नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) द्वारा 26 मार्च को बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन

देहरादून

नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) द्वारा 26 मार्च को बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन देहरादून रायपुर रोड़ स्थित साहनी मार्केट बुक बैंक की ओर से किया जाएगा। यहां एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बुक बैंक के संस्थापक आरिफ खान ने बताया कि जिस प्रकार से प्रत्येक वर्ष फीस व्रद्धि हो रही है उसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चे पढ़ा पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है ऐसे मे बुक बैंक द्वारा अभिभावकों के आर्थिक व मानसिक बोझ कम करने के लिए नित नए प्रयास किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अपनी मुहिम मिशन फ्री एजुकेशन के अंतर्गत इस माह 26 मार्च को एनएपीएसआर द्वारा बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन साहनी मार्केट रायपुर रोड़ स्थित बुक बैंक मे किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जिसमे अभिभावक अपनी किताबें आपस में आदान-प्रदान कर सकेंगे साथ ही एसोसिएशन द्वारा 51 बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी भी वितरित की जाएगी और जरूरतमंदों के लिए पुराने किन्तु अच्छे कपड़ो का भी स्टॉल लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *