नेताजी संघर्ष समिति का शिफनकोर्ट के बेघर पीड़ितों को समर्थन
देहरादून
नेताजी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आवासहीन शिफनकोर्ट के बेघर पीड़ितों द्वारा जो धरना प्रदर्शन मसूरी में चल रहा है उस धरना प्रदर्शन का समिति समर्थन करते हुए सरकार से मांग करती है कि सरकार उन सभी परिवारों को उचित जगह पर घर या स्थान दें। इस अवसर पर समिति के प्रभात डंडरियाल ने कहा है कि जो जमीन उन्हें दी जा रही है उसमें उन परिवारों का गुजारा नहीं हो सकता सरकार को समय रहते हुए सही जगह रहने योग्य जमीन आवंटित कर देनी चाहिए और समिति के प्रभात डंडरियाल और आरिफ वारसी ने प्रदेश की सरकार से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र बेघरों के घरों के लिये जमीन आवंटित करें।

