पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक द्वारा कारपोरेशन की वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों की की गयी समीक्षा
देहरादून
पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी सी ध्यानी द्वारा कारपोरेशन की वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में पिटकुल द्वारा वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिटकुल की टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की है और राष्ट्रपति द्वारा 240 एमवीए, 132ध्33 केवी उपकेन्द्र, पदार्था, हरिद्वार एवं इससे सम्बन्धित पारेषण लाईन (13.64 किमी) का लोकार्पण तथा प्रस्तावित 220 केवी उपकेन्द्र, मंगलौर का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा 220 केवी डबल सर्किट व्यासी-देहरादून लाईन (71 किमी) का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि सितारगंज एवं काशीपुर क्षेत्रों की सम्मानित जनता को उच्च गुणवत्ता की निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी, उन्होंने कहा कि ओपीजीडब्लयू नेटवर्क पावर ग्रिड को लीज आऊट किये जाने के उपरान्त लगभग रूपये एक करोड़ राजस्व की प्राप्ति होगी।

