ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया

हल्द्वानी

बरेली रोड आईटीआई निवासी कीर्ति चौहान ने ससुरालियों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहना है कि उनका विवाह नवंबर 2019 में अवधेश चौहान के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि पति के अलावा सास अनीता, देवर विष्णु चौहान आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। बार-बार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *