कार की टक्कर से बच्चा घायल
हल्द्वानी
ट्यूशन जा रहे बच्चे को मुखानी में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हरिपुर नायक निवासी रमेश बसेड़ा ने बताया कि उनका पोता कुनाल (10) ट्यूशन के लिए गया था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने मुखानी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

