संस्कृत विवि. के पत्रकारिता विभाग में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन
हरिद्वार
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के पत्रकारिता विभाग में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशिष्ट व्याख्यान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. अखिल मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को पत्रकारिता के इतिहास और वर्तमान पत्रकारिता के स्तर को समझाया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमेश कुमार शुक्ल ने भी इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित किया। वही विवि. के छात्रसंघ अध्यक्ष सागर खेमरिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

