टंकी निर्माण में अनियमिताओं की जांच की मांग
रुडकी। अकबरपुर कालसो की प्रधान बबीता के साथ कई लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जल जीवन मिशन के से बनी पानी की टंकी के निर्माण पर सवाल उठाए। बताया की ढाई करोड़ की लागत से बनी टंकी में न तो सही क्वालिटी के पाइप लगाए गए हैं और न ही सही कार्य करवाया गया है। इस वजह से जगह-जगह सड़कों पर पानी का रिसाव हो रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि सड़कों को बार-बार खोदा जा रहा है। इससे पानी सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने टंकी निर्माण में अनियमिताओं की जांच की मांग की।

