आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
हरिद्वार
संत ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्वज्ञान परिषद् की ओर से हरिद्वार आश्रम में भजन कीर्तन शुरू हुआ। जिसमें महात्मा दशरथ ने कहा कि योग साधना या अध्यात्म से हम जिसे प्राप्त करते हैं, वह परमात्मा-परमेश्वर नहीं बल्कि आत्मा-ईश्वर है और आत्मा-ईश्वर परमात्मा-परमेश्वर का अंश है। आश्रम के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार को आश्रम परिसर से भगवान विष्णु, राम, कृष्ण की झांकी के साथ सदगुरुदेव संत ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द परमहंस की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

