खराब फसल का मिले मुआवजा
रुडकी। भारतीय किसान यूनियन पथिक की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। खेत में तैयार खड़ी गेहूं, सरसों आदि की फसलें जमीन पर गिरने से भारी नुकसान हुआ है। सरकार सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। प्रशासनिक भवन में यूनियन की बैठक की अध्यक्षता चौधरी प्रीतम सिंह ने की। संचालन रवि ने किया। कहा गया कि सरकार किसानों को बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देकर राहत दिलाए। कहा गया कि सरकार एमएसपी कानून बनाकर उसे लागू करे। इस मौके पर उत्तराखंड में संगठन का विस्तार किया गया। चौधरी मैनपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, चौधरी सिताब सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, अमित चौधरी हरिद्वार जिलाध्यक्ष, बॉबी छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

