साठ हजार किसानों को वी स्मार्ट एग्री ने बनाया सशक्त

भोपाल,

राजधानी के खेड़ी गांव की एक किसान सीता मीना ने वर्मी कम्पोस्ट बैड शुरु किया और वे अपनी खुद की आर्गेनिक खाद बनाती हैं। वोडाऊोन आइडिया फाउंडेशन के स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के तहत आयोजित एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान मीना ने कृषि को इंटेलीजेंट तकनीकी और स्थाई तरीकों का ज्ञान प्राप्त किया और उसकी फसल उत्पादकता और आय में काफी सुधार हुआ है। मध्यप्रदेश से ही एक और किसान शामदानी को भी स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट की वजह से अपनी सोयाबीन की फसल में बहुत लाभ हुआ है। मीना और शमादानी की तरह मध्यप्रदेश के नौ जिलों में 60 हजार से अधिक किसानों को भी स्मार्ट एग्रो प्रोजेक्ट से लाभ हुआ है। आधुनिक तकनीकों एवं कृषि के स्थायी तरीकों को अपनाने से किसानों की आय में सुधार आया है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी और रियल टाइम टेक्नालॉजी समाधानों के साथ स्मार्ट एग्रो किसानों की खेती से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *