फायर स्टेशन कर्मी अतर सिंह सम्मानित

रुड़की

फायर स्टेशन के कर्मचारी अतर सिंह राणा को कांवड़ यात्रा में अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर, रुड़की आदि जगहों पर बारिश के चलते कई पेड़ गिर गए थे। अग्निशमन कर्मियों ने इन पेड़ों को हटाकर यात्रा चालू कराई थी। जलभराव से निपटने के लिए भी कड़ी मेहनत की थी। कर्मचारी अतर सिंह राणा ने फ्रंट लाइन पर काम किया। रोशनाबाद में पुलिस अफसरों ने अतर सिंह को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *