बाल अधिकारों व संरक्षण की जानकारी दी

उत्तरकाशी।  थाना बड़कोट पर बाल अधिकारों व संरक्षण से संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों को बाल अधिकारों और संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ऐसे में मामलों में पुलिस को सक्रिय होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में जिला चाइल्ड लाइन एवं किशोर न्याय बोर्ड की टीम द्वारा गुरुवार को थाना बड़कोट पर एक कार्यशाला आयोजित कर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को बाल अधिकारों व संरक्षण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यशाला में समन्वयक चाइल्ड लाइन दीपक उप्पल व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सुरेश पंवार ने किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, बाल अधिकारों, बाल देखरेख, संरक्षण व पुनर्वास तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेन्द्र बहुगुणा, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *