सीएम धामी करेंगे आज बनबसा में जनसंपर्क
चम्पावत
सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को चम्पावत के बनबसा में उपचुनाव को लेकर जनसंपर्क करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वह शाम को करीब पांच बजे बनबसा पहुंचेंगे। जिसके बाद दो घंटे तक बनबसा में आगामी उपचुनाव को देखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। यहां उनके साथ मंत्री रेखा आर्य और गणेश जोशी के अलावा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी मौजूद रहेंगे। जनता के बीच जनसंपर्क करके सीएम देर शाम वापस अपने निजी आवास खटीमा की ओर लौटेंगे। सोमवार को उनका चम्पावत के नरियाल गांव, बेलखेत, अमोड़ी में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
