उत्तरकाशी में स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

उत्तरकाशी

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नगर के मुख्य मार्गो पर पथ संचलन किया। संचलन के दौरान महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का भव्य स्वागत किया। रविवार को पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ज्योतिपुरम से शुरू हुआ। भैरवचौक, कोर्ट रोड, विश्वनाथ चौक, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप,भटवाड़ी रोड़ होते हुए स्वयं सेवक पुनः सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ज्योतिपुरम पहुचे। पथ संचलन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ताविभाग प्रचारक पारस ने कहा कि संघ 1925 से प्रारंभ होकर आज पूरे विश्व में वटवृक्ष की तरह छांव के रूप में सेवाएं दे रहा है। पारस ने कहा किराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शुरु से ही अपने आप को पूरे समाज का एक संगठन मानता आ रहा है। पथ संचलन में जिला प्रचारक अजय, जिला कार्यवाह कमलेश्वर रतूड़ी, नगर संघ चालक मोहन तलवाड़, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, खंड बौद्घिक प्रमुख ओमप्रकाश सेमवाल, पवन नौटियाल, प्रकाश लखेड़ा, देवीप्रसाद नौटियाल, कृष्णानंद शर्मा, पूर्णानंद भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *