भील लाल ने भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग की

नई टिहरी

घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने विधानसभा में बैकडोर भर्ती और यूकेएसएसएससी में हुए भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर सीएम उत्तराखंड को पत्र लिखा है। इसके साथ ही सीएम से पूर्व विधायक ने घनसाली को जिला बनाने और घनसाली में नेटवर्क की समस्या का समाधान करने की मांग की। मांग पर गौर न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सीएम उत्तराखंड धामी को लिखे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि नेताओं और अधिकारियों की मिली भगत से बैक डोर भर्ती के साथ ही आयोग में भर्तियों में भारी धांधली से प्रदेश का युवा सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। युवाओं के साथ भारी अन्याय हुआ है। घोटालों के महारथियों को पकड़ने का साहस पुलिस नहीं कर पा रही है। ऐसे में जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। इसके साथ ही सीएम को पूर्व विधायक ने अवगत कराया कि घनसाली क्षेत्र बांध प्रभावित होने के साथ ही सीमांत व सामरिक दृष्टि से अहम है। यहां के विकास के लिए घनसाली को जिला बनाया जाना अति जरूरी। आधुनिक संचार क्रांति के युग में घनसाली संचार सेवाओं के कारण का भारी परेशानी झेल रहा है। यहां पर संचार सेवाएं न होने से बैंकिंग कार्य सहित छात्रों की आन लाइन पढ़ाई बुरी तरह से बाधित है। जिससे खासी परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। यदि क्षेत्र की मांगों पर गौर न किया गया तो आगामी 15 सितंबर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *