गौ माता व बेसहारा पशुओ की सेवा में अग्रणीय फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसायटी को किया सम्मानित

देहरादून

देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने मानवता को समाज मे एक ऐसा संदेश दिया, जिससे फोटोग्राफर समाज को एक अह्म स्थान मिला। इस अवसर पर संस्थापक मनीष शर्मा ने बताया कि सोसायटी के सदस्य गत वर्षों से प्रत्येक वर्ष एक कार्य गौ माता व बेसहारा पशुओ की सेवा में करते हैं जिसमंे उनके उपचार मंे आने वाली सभी दवाएं व चारा इत्यादि दून एनिमल वेलफेयर सोसायटी को दान रूप मे दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्री कृष्ण धाम गौशाला मे नया शेड बना है जिसमें सोसायटी के सदस्यों ने 25 पंखे दवाएं अपने सहयोग से गौ माता को समर्पित किये। जिससे आने वाले गर्मी में मौसम में बेजुबानों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इस पर आशु अरोड़ा संस्थापक दून एनिमल वेलफेयर सोसायटी ने सभी सदस्यों व समिति के पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया व बेजुबानों के लिए प्रेम देखकर प्रशंसा की। इस अवसर पर देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी के संस्थापक मनीष शर्मा ने बताया कि समाज मे सभी हर तरह से किसी न किसी तरह अपनी भूमिका निभाते हैं उसी क्रम मे देहरादून का फोटोग्राफर समाज भी अपनी हर जिम्मेदारी को हमेशा निभाता आया है। इस अवसर पर अनेक जन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *