केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे को भेंट की पुस्तकें

देहरादून

केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में पर्यावरण की रक्षा तथा वृक्षों को बचाने के लिये पुस्तक उपहार योजना के तहत आज विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे को पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर नवीन शैक्षिक सत्र में विद्यालय के बच्चों ने उत्तीर्ण होने के बाद अपनी पुस्तकें दूसरी कक्षाओं के बच्चों को प्रदान की। इस अवसर पर पुस्तक उपहार योजना के अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल बसंती खम्पा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की पेड़ बचाओ अभियान की मुहिम का महत्व बताते हुए आज इस योजना का विद्यालय में शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान कर स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं इसलिये हम सबको पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि किताबों के आदान प्रदान से हम सब मिलकर पेड़ों की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर अनेकों शिक्षक शिक्षिकायें आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *