महिम वर्मा पर पिछले आरोपों को देखते हुए गैंगेस्टर एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग

देहरादून

युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में हो रहे महिला खिलाडियों के उत्पीड़न तथा आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिम वर्मा पर पिछले आरोपों को देखते हुए गैंगेस्टर एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उनकी संपति की भी जांच हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्ल्ब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बिष्ट ने कहा कि पहाड़ से महिला खिलाड़ी देहरादून आती हैं, ताकि उन्हे सुविधाए मिल सके, उनकी खेल प्रतिभा निखर सके, लेकिन यहाँ पर क्रिकेट अकादमी के संचालक द्वारा महिला खिलाडियों के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है, ऐसे में कैसे कोई अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को क्रिकेट के क्षेत्र में बना सकता है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में साफ तौर पर सीएयू के सचिव महिम वर्मा तथा एक अन्य का नाम है, उनके खिलाफ भी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तारी की जाए और साथ ही सीएयू में हो रहे वित्तीय अनियमितताआंे में बिना कोषाध्यक्ष इजाजत के 4.5 करोड़ गबन किये हैं, क्रिकेट में इन्होंने अभी तक पहाड़ के जिलों के लिए कितने क्रिकेट मैदान बनाए, इसकी विजिलेंस जांच की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन का रवैया भी उदासीन रहा है क्योकि, डॉक्टर द्वारा नरेंद्र शाह को स्वस्थ बताए जाने के बाद भी अभी तक बयान नहीं लिए गए। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि उच्च पदों पर बैठे लोगो को बचाने के लिए यह सब किया जा रहा है। इस अवसर पर बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास चिटफंड, सोसाइटी संबंधी विभाग है और अतः तत्काल इसके जांच के आदेश जारी करे, साथ ही जितनी भी अवैध क्रिकेट अकादमी खोलकर चला रहे है इनकी जाँच होनी चाहिए और यहां पर महिला कोच है क्या और यह किसी सोसाइटी एक्ट में रजिस्टर्ड है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यहाँ पर अवैध रूप से विभिन्न पदों पर बैठे सीईओ, महिला थरेपिस्ट व अन्य सभी की जाँच होनी चाहिए कि क्या वे जिम्मेदार पदों के लिए उपयुक्त है, ताकि प्रदेश में क्रिकेट के क्षेत्र में अपना करियर चुन रहे युवाओं के साथ न्याय हो सके। इस अवसर पर युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों लिटिल मास्टर अकादमी के मालिक तथा क्रिकेट एसासिएशन ऑफ उत्तराखंड में सीनियर कोच तथा चमोली क्रिकेट संघ के सचिव नरेंद्र शाह का नाबालिक महिला खिलाडियों के साथ ऑडियो वाइरल हुआ, जिसमे वह महिला खिलाडियों के साथ आपतिजनक बाते कर रहा है, साथ ही परिवार के सदस्यों को बताने पर धमकी दे रहा है, साथ में छोटी बच्चियों को गाली भी दे रहा है, इसके साथ ही अन्य दो अभिभावको ने भी कोच नरेंद्र शाह पर आरोप लगाए कि उनके बच्चों के साथ भी वह मानसिक एवं शरीरिक उत्पीड़न करता था। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *