रुड़की
आर्य समाज मतलबपुर के वार्षिक चुनाव में मुकेश कुमार धीमान को प्रधान, मुकेश कुमार सैनी उपप्रधान, सोमपाल आर्य मंत्री, विनोद कुमार कश्यप उपमंत्री, टीकाराम सैनी कोषाध्यक्ष और सोमपाल आर्य को जिला सभा सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि दयानंद के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।