रामनगर से लौटी एम्स की हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम

ऋषिकेश

रामनगर, नैनीताल में जी-20 देशों के समिट में पंहुची एम्स ऋषिकेश की हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम लौट आई है। वीआईपी मेहमानों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने के लिए यह टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात रखी गई थी। इस टीम ने समिट स्थल पर रहते हुए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर से लगातार संपर्क बनाए रखा। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के अनुरोध पर वीआईपी मेहमानों को स्वास्थ्य संबंधी सेवााएं देने के लिए एम्स से टीम को रामनगर भेजा गया था। हेली एम्बुलेंस सर्विसेज के इंचार्ज डॉ. मधुर उनियाल ने कहा कि एम्स की यह टीम राज्य में अथवा राज्य के बाहर भी आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर हेली इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम है। रामनगर से लौटी टीम में ट्रॉमा विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. अग्निवा मुखोपाध्याय, एएनएस महेश देवास्थले और नर्सिंग ऑफिसर शशिकांत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *