गैंगस्टर के करीबी से पूछताछ
रुड़की
यूपी पुलिस ने गैंगस्टर के करीबी से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस टीम बैरक लौट गई। जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे से एक टीम रविवार शाम गंगनहर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस को बताया कि चरथावल का एक गैंगस्टर का स्थानीय थाने में केस विचाराधीन है। रुड़की में उसके करीबी के बारे में जानकारी मिली थी। जिससे पूछताछ करने के लिए चरथावल से पुलिस टीम पुरानी तहसील पहुंची। वहां के एक घर में करीबी से पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि यूपी के चरथावल पुलिस ने वहां के एक गैंगस्टर के संपर्क में रहने वाले युवक से पूछताछ की गई थी।

