भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा को और भव्य बनाने की तैयारी शुरू
देहरादून
भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा को और भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष कल छह अप्रैल को श्री बालाजी के जन्मोत्सव और भगवान चित्रगुप्त के प्रगटोत्सव के अवसर पर संयुक्त रूप से आयोजित हो रही है। यहां जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पर्यावरण मद्देनजर प्लास्टिक सामग्री का उपयोग वर्जित होगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान वितरित किए जा रहे सामग्री में ऐसे सामान न वितरित किए जाएं जिससे सड़कों के किनारे बनी नालियाँ बंद हों। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिनके द्वारा भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली जा रही है और उन्होंने बताया कि उनके किसी भी ऐसे सामग्री पर देवी देवताओं के तस्वीर नहीं लगाई जाएगी जो शोभायात्रा के दौरान वितरित होगी। इस अवसर पर इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार निमंत्रण पत्र के ऊपर से भी भगवान चित्रगुप्त की फोटो हटा दी गई है। इस अवसर पर इसका कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जब आप किसी भी वितरित करने वाली सामग्री पर देवी देवताओं की तस्वीर छाप देते हैं और वह सामग्री कुछ लोगों द्वारा फैंक देते हैं जिससे देवी देवताओं का अनादर होता है इसलिए कायस्थ समाज ने एक मुहिम शुरू की की है वितरित करने वाली सामग्री पर देवी देवताओं की तस्वीर न छापी जाये। उन्होंने बताया कि इस दौरान भगवान चित्रगुप्त पर आधारित पम्पलेट का लोकार्पण भी किया गया जिसमें भगवान चित्रगुप्त से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है इस पंप्लेट को शोभायात्रा के दौरान प्रसाद के रूप में वितरित किए जा रहे कलम के साथ सभी श्रद्धालु की दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त पर आधारित पंप्लेट के लोकार्पण के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सरन, प्रदेश महासचिव सर्वेश माथुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष हितेंद्र सक्सेना व प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम श्रीवास्तव सहित एबीकेएम के कई सदस्य उपस्थित रहे।

