केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां पत्रक के माध्यम से घर-घर पहुंचाई

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर देहरादून की अध्यक्ष यासमीन आलम खान के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड ऑफिस अधोईवाला के पास इकट्ठा होकर केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को मुस्लिम बहुल क्षेत्र अधोईवाला और भगत सिंह कॉलोनी में घर-घर जाकर एक साल नई मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां पत्रक घर-घर वितरण कर योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री रईस अंसारी ने बताया कि बस्तियों में लोगों ने हम लोगों के मोबाइल नंबर लिए, जिससे कि योजनाओं को पूरा करने में हमारी मदद ले सकें। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *