वंदे भारत रेल यात्रा का संचालन हरिद्वार से भी करने की मांग
हरिद्वार
पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर वंदे भारत रेल यात्रा का संचालन हरिद्वार से संचालित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा नई दिल्ली से वैष्णो देवी यात्रा के लिए रेलवे मंत्रालय द्वारा वंदे भारत, रेल यात्रा शुरू की गई थी। उसी की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अन्य क्षेत्रों से भी बंदे भारत रेल यात्रा शुरू की गई। लेकिन उत्तराखंड से अभी तक वंदे भारत रेल सेवा शुरू नहीं की गई है जो कि उत्तराखंड के साथ अन्याय जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा अति महत्वपूर्ण है जिसमें देश विदेश के तीर्थयात्री उत्तराखंड की चार धाम यात्रा हेमकुंड साहिब, अन्य तीर्थ स्थलों व अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी मात्रा में आवागमन बना रहता है। हरिद्वार आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार से भी अन्य राज्यों के तीर्थ स्थलों के लिए वंदे भारत रेल यात्रा शुरू किया जाना न्याय संगत होगा।

