सड़क का निर्माण कराने की मांग
हरिद्वार
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने नगर प्रशासक भेल टाउनशिप से खेल भवन से शास्त्री नगर तक सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही संगठन ने शास्त्री नगर से ट्रेनिंग स्कूल चौराहे तक की सड़क का निर्माण कराने को लेकर नगर प्रशासक का आभार व्यक्त किया है। आभार प्रकट करने वालों में संगठन के अध्यक्ष चौ. चरण सिंह, सुखबीर सिंह, विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल, सुमन, हरदयाल अरोड़ा, वीरेश सिंह आदि शामिल रहे।

