चौबट्टाखाल तहसील दिवस पर 47 शिकायतें दर्ज
पौड़ी
चौबटटाखाल तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में फरियादियों ने 47 शिकायतें दर्ज करवाई। जिनमें से 19 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं शेष शिकायतो को जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए गए। मंगलवार को चौबटटाखाल तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में फरियादियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य शिकायतें रखी। एडीएम ईला गिरी ने संबंधित अफसरो को 1 हफ्ते के भीतर शिकायतो का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों की समस्याएं तय समय के भीतर हल होनी चाहिए। लोगो को अपनी समस्याओं को लेकर परेशानियां ना हो अधिकारी इसका विशेष ध्यान दे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने अधिकारियों को जनता की समस्याए तय समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि जनता को सरकार की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए।

