90 किलो गांजा लेकर ऋषिकेश पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम से 90 किलो गांजा लेकर ऋषिकेश पहुंचे दो आरोपी ऋषिकेश थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपी डोईवाला के केशवपुरी बस्ते में रहने वाले व्यक्ति के इशारे पर नशा खरीदकर लाए। उसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिला पुलिस को नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दस अप्रैल को ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक पर चेकिंग के लिए एक गाड़ी को रोका गया। गाड़ी को चेक किया तो अंदर से 90 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने गाड़ी में सवार रोहित निवासी केशवपुर बस्ती राजीवनगर, डोईवाला और मनजीत पुत्र लल्लन राजभर निवासी प्रेमनगर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी के मुताबक दोनों आरोपी केशवपुरी बस्ती डोईवाला निवासी दिनेश यादव के नशा तस्करी करते हैं। उसने दोनों को गाड़ी उपलब्ध कराई और गांजा लेने के लिए आंध्रप्रदेश भेजा। वहां से दोनों गांजा लेकर ऋषिकेश पहुंचे थे। इस दौरान ही धर लिए गए।

