गुमशुदा महिला व उसके बच्चे को पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद

देहरादून

 मसूरी पुलिस ने गुमशुदा महिला व उसके बच्चे को पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है। चार अप्रैल को अरुण कुमार नेगी पुत्र जयमल सिंह नेगी निवासी बार्लोगंज मसूरी जनपद देहरादून ने कोतवाली में अपनी पत्नी आंचल व पुत्र दीक्षित के बिना बताए घर से कहीं चले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस संबंध में कोतवाली मसूरी में तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर तलाश उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी गई, उक्त कर्मचारियों द्वारा सुराग रस्सी मुखबिर व तकनीकी सहयोग प्राप्त कर महिला व उसके पुत्र को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर पुलिस टीम उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ,कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार,कॉन्स्टेबल किरण एसओजी तकनीकी सहयोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *